अगर आप आज के दौर में एक किफायती फोर व्हीलर की तलाश में हैं, तो Maruti Alto K10 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह कार भारतीय बाजार में कम बजट वाले लोगों की पहली पसंद बन गई है। अगर आप इस कार को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे सिर्फ ₹8,200 की मासिक EMI पर घर ला सकते हैं। आइए इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Maruti Alto K10 के फीचर्स
Maruti Alto K10 एक किफायती कार है जो अच्छे फीचर्स के साथ आती है। इसमें आपको टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी वेंट्स, म्यूजिक सिस्टम, आरामदायक सीटें, पावर स्टीयरिंग व्हील और पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक किफायती और सुविधाजनक कार बनाते हैं।
Maruti Alto K10 का परफॉर्मेंस
इस कार के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 998 सीसी का फोर-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 65.71 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। सीएनजी वेरिएंट में आपको 30.40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट में यह 22.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Maruti Alto K10 का कीमत और EMI प्लान
Maruti Alto K10 के 9 से 10 वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹3.99 लाख से शुरू होकर ₹5.96 लाख तक जाती है। अगर आप इसे फाइनेंस प्लान के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको बेस मॉडल के लिए ₹89,800 का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको हर महीने ₹8,170 की EMI देनी होगी।